1857 की क्रांति: कारण, परिणाम और महत्वपूर्ण तथ्य | 1857 Revolt GK MCQ & PYQ in Hindi

1857 Revolt GK MCQ & PYQ in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं (BPSC, SSC, Railway, और Bihar Police) में आधुनिक भारतीय इतिहास से सबसे अधिक प्रश्न 1857 की क्रांति (Revolt of 1857) से पूछे जाते हैं। Ask GK की इस पोस्ट में हम पहले 1857 के विद्रोह के मुख्य कारणों और तथ्यों को विस्तार से समझेंगे, और फिर आपकी प्रैक्टिस के लिए Top 15 MCQs और Previous Year Questions (PYQs) हल करेंगे।

1857 की क्रांति के मुख्य कारण और महत्वपूर्ण तथ्य

  • तात्कालिक कारण: एनफील्ड राइफलों (Enfield Rifles) में गाय और सूअर की चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग।
  • शुरुआत: 10 मई 1857 को मेरठ छावनी से सैनिकों ने खुला विद्रोह कर दिया।
  • पहला बलिदान: 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी (बंगाल) में मंगल पांडे ने अपने सार्जेंट पर हमला किया, जिसके लिए उन्हें 8 अप्रैल 1857 को फाँसी दी गई।
  • भारत का गवर्नर जनरल: इस क्रांति के समय भारत का गवर्नर जनरल 'लॉर्ड कैनिंग' था।
  • प्रतीक चिन्ह: 1857 की क्रांति का प्रतीक 'कमल और रोटी' था।

1857 की क्रांति के प्रमुख केंद्र और उनके नेता

विद्रोह का केंद्र भारतीय नेता ब्रिटिश अधिकारी
दिल्ली बहादुर शाह जफर, बख्त खान जॉन निकोलसन, हडसन
लखनऊ बेगम हज़रत महल कॉलिन कैंपबेल
कानपुर नाना साहेब, तात्या टोपे कॉलिन कैंपबेल
झाँसी रानी लक्ष्मीबाई जनरल हीरोज (Hugh Rose)
जगदीशपुर (बिहार) बाबू कुंवर सिंह विलियम टेलर, विंसेंट आयर

1857 Revolt: Top Important GK MCQ in Hindi

Q1. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

A) लॉर्ड डलहौजी
B) लॉर्ड कैनिंग
C) लॉर्ड लिटन
D) लॉर्ड माउंटबेटन

सही उत्तर: B) लॉर्ड कैनिंग

व्याख्या: 1857 की क्रांति के समय लॉर्ड कैनिंग भारत के गवर्नर जनरल थे। इस क्रांति के बाद 1858 के अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल को 'वायसराय' कहा जाने लगा, और कैनिंग ही भारत के पहले वायसराय बने।

Q2. बिहार (जगदीशपुर) में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया था?

A) तात्या टोपे
B) बेगम हज़रत महल
C) बाबू वीर कुंवर सिंह
D) नाना साहेब

सही उत्तर: C) बाबू वीर कुंवर सिंह

व्याख्या: बिहार के जगदीशपुर से 80 वर्ष की आयु में बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। BPSC और बिहार पुलिस परीक्षाओं के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्न है।

Q3. 1857 की क्रांति का प्रतीक (Symbol) क्या था?

A) कमल और चपाती (रोटी)
B) तलवार और ढाल
C) बाज और रुमाल
D) लाल झंडा

सही उत्तर: A) कमल और चपाती (रोटी)

व्याख्या: 1857 के विद्रोह का गुप्त संदेश और प्रतीक कमल का फूल और चपाती (रोटी) था, जिसे गाँव-गाँव घुमाकर विद्रोहियों को एकजुट किया गया था।

Q4. 1857 के विद्रोह को "प्रथम स्वतंत्रता संग्राम" किसने कहा था?

A) आर. सी. मजूमदार
B) वी. डी. सावरकर
C) महात्मा गांधी
D) जवाहरलाल नेहरू

सही उत्तर: B) वी. डी. सावरकर

व्याख्या: विनायक दामोदर सावरकर (वी. डी. सावरकर) ने अपनी पुस्तक "The Indian War of Independence 1857" में इसे भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम कहा था।

Q5. मंगल पांडे की घटना किस छावनी में हुई थी?

A) मेरठ
B) अंबाला
C) बैरकपुर
D) लखनऊ

सही उत्तर: C) बैरकपुर

व्याख्या: 29 मार्च 1857 को बंगाल के बैरकपुर छावनी में 34वीं नेटिव इन्फैंट्री के सिपाही मंगल पांडे ने चर्बी वाले कारतूसों के विरोध में अपने अधिकारी (सार्जेंट ह्यूसन) पर गोली चलाई थी।

Q6. तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था?

A) धोंडू पंत
B) रामचंद्र पांडुरंग
C) नाना साहेब
D) कुंवर सिंह

सही उत्तर: B) रामचंद्र पांडुरंग

व्याख्या: तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र पांडुरंग राव था। वे नाना साहेब के सेनापति थे और गोरिल्ला युद्ध नीति में माहिर थे।

Q7. 1857 का विद्रोह औपचारिक रूप से कहाँ से शुरू हुआ था?

A) झाँसी
B) दिल्ली
C) मेरठ
D) कानपुर

सही उत्तर: C) मेरठ

व्याख्या: यद्यपि मंगल पांडे की घटना पहले हुई थी, लेकिन विद्रोह की औपचारिक शुरुआत 10 मई 1857 को मेरठ छावनी से हुई, जब सैनिकों ने हथियार लूटकर दिल्ली की ओर कूच किया।

Q8. बेगम हज़रत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व कहाँ से किया था?

A) कानपुर
B) लखनऊ
C) फैज़ाबाद
D) इलाहाबाद

सही उत्तर: B) लखनऊ

व्याख्या: अवध की बेगम हज़रत महल ने लखनऊ से विद्रोह का नेतृत्व किया और अपने नाबालिग बेटे बिरजिस कादिर को नवाब घोषित किया।

Q9. विद्रोहियों ने किसे भारत का सम्राट घोषित किया था?

A) नाना साहेब
B) बहादुर शाह जफर
C) तात्या टोपे
D) शाह आलम द्वितीय

सही उत्तर: B) बहादुर शाह जफर

व्याख्या: 11 मई को दिल्ली पहुँचकर सैनिकों ने अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर (बहादुर शाह द्वितीय) को भारत का सम्राट और विद्रोह का नेता घोषित किया।

Q10. झाँसी में विद्रोह को किस ब्रिटिश अधिकारी ने दबाया था?

A) कैंपबेल
B) जनरल हीरोज (Hugh Rose)
C) जॉन निकोलसन
D) विंसेंट आयर

सही उत्तर: B) जनरल हीरोज (Hugh Rose)

व्याख्या: रानी लक्ष्मीबाई के खिलाफ जनरल हीरोज ने सेना का नेतृत्व किया था। रानी की मृत्यु पर हीरोज ने कहा था कि "विद्रोहियों में वह एकमात्र मर्द थी।"

Q11. 1857 के विद्रोह की असफलता का सबसे मुख्य कारण क्या था?

A) हथियारों की कमी
B) केंद्रीय नेतृत्व और योजना का अभाव
C) सैनिकों की कम संख्या
D) जमींदारों का अंग्रेजों का साथ देना

सही उत्तर: B) केंद्रीय नेतृत्व और योजना का अभाव

व्याख्या: विद्रोहियों के पास साहस की कमी नहीं थी, लेकिन एक मजबूत केंद्रीय नेतृत्व, स्पष्ट योजना और आधुनिक हथियारों के अभाव के कारण यह विद्रोह असफल हो गया।

Q12. फैज़ाबाद (अब अयोध्या) से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?

A) लियाकत अली
B) मौलवी अहमदुल्ला
C) खान बहादुर खान
D) बाबू कुंवर सिंह

सही उत्तर: B) मौलवी अहमदुल्ला

व्याख्या: मौलवी अहमदुल्ला ने फैज़ाबाद में अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद का नारा दिया था। वे इतने खतरनाक माने जाते थे कि अंग्रेजों ने उन पर 50,000 रुपये का इनाम रखा था।

Q13. 1857 की क्रांति के बाद ब्रिटिश सरकार ने कौन सा महत्वपूर्ण बदलाव किया?

A) ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त कर दिया
B) भारतीय सेना भंग कर दी
C) मुगलों को दोबारा सत्ता सौंपी
D) राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की

सही उत्तर: A) ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त कर दिया

व्याख्या: 1858 के भारत शासन अधिनियम के तहत भारत का प्रशासन सीधे ब्रिटिश क्राउन (महारानी विक्टोरिया) के हाथों में चला गया और ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन खत्म हो गया।

Q14. कानपुर में विद्रोहियों ने किसे अपना नेता घोषित किया था?

A) तात्या टोपे
B) नाना साहेब
C) बाजीराव द्वितीय
D) अजीमुल्ला खान

सही उत्तर: B) नाना साहेब

व्याख्या: कानपुर में अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र नाना साहेब ने विद्रोह का नेतृत्व किया। उनकी सहायता तात्या टोपे ने की थी।

Q15. इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

A) बेगम हज़रत महल
B) लियाकत अली
C) खान बहादुर खान
D) मौलवी अहमदुल्ला

सही उत्तर: B) लियाकत अली

व्याख्या: इलाहाबाद में लियाकत अली ने विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसे बाद में ब्रिटिश जनरल नील (General Neill) ने दबा दिया था।

1857 की क्रांति - Previous Year Questions (PYQs)

  • BPSC (Pre) 2018: 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था?
    ➥ उत्तर: मिर्जा गालिब
  • SSC CGL 2019: 1857 के विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई ने किस ब्रिटिश जनरल का सामना किया था?
    ➥ उत्तर: जनरल हीरोज (Hugh Rose)
  • Railway NTPC 2021: मंगल पांडे किस इन्फैंट्री के सिपाही थे?
    ➥ उत्तर: 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री (34th BNI)
Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

sr7themes.eu.org
🚀 Welcome to GK Quiz in Hindi!

Test your knowledge with our Daily GK Quiz, Current Affairs, Bihar GK and Exam Special Practice Sets. Improve your preparation for SSC, Railway, BPSC, BSSC and other competitive exams. Start practicing now and boost your score!